Header Ads

Kaimur Top News: चैनपुर थाना क्षेत्र में बम विस्फोट की कोशिश नाकाम, रंगे हाथ एक गिरफ्तार ..

कैमूर टॉप न्यूज ,कैमूर: कैमूर पुलिस  की तत्परता से चैनपुर थाना के करबी गांव को दहलाने की कोशिश नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को दो बमों के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद के निर्देश पर शुक्रवार को चैनपुर थाना के करबी गांव में इस कारवाई को अंजाम दिया गया. 


इस बाबत कैमूर पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति बम पिस्तौल लेकर खुलेआम घूम रहा है ,और लोगों को डरा धमका रहा है .जिसकी सत्यापन के लिए चैनपुर थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया .उसके घर गई पुलिस टीम ने छापेमारी कर रामबदन राम के छत पर से दो देसी बम के साथ रामबदन राम को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले भी व्यक्ति चोरी के मामले में जेल जा चुका है.


No comments