Header Ads

Kaimur Top News: बिजली के करंट की चपेट में आकर युवक की हुई दर्दनाक मौत...


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर:  कैमूर जिला से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि चैनपुर थाना अंतर्गत जिगिना गांव के एक मजदूर बिजली करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी मोती पासवान अपने घर में चापाकल का बोरिंग करवा रहे थे बोरिंग की पाइप को बाहर निकलवा रहे थे उसी क्रम में ऊपर से गुजरा हुआ बिजली के तार करंट की चपेट में आ जाने से झूलस से गए.आनन फानन में घर के परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान जाने के क्रम में रास्ते में ही मजदूर युवक की मौत हो गई. मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े. मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पुलिस ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है.


No comments