Header Ads

Kaimur Top News: खजुरा गांव के पास ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान.....


  
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर:  कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ पीडीडीयु गया रेलखंड पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला दर्दनाक मौत हो गई. इसमें महिला की शिनाख्त नहीं हो पाया था. खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद  मृतक महिला की पहचान परिजनों ने दूसरे दिन गुरुवार को कर लिया. महिला शव की पहचान  सुरेश चौधरी की पत्नी रामवती देवी 45 वर्षीय निवासी सरैया गांव थाना दुर्गावती कैमूर भभुआ के रूप में किया।परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह वह महिला घर से निकली हुई थी घर से सुबह ही निकल कर कहा चली गयी किसी को पता नहीं था.





परिजनों ने बुधवार की शाम  घर नहीं पहुंची तो काफी खीजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला,तथा शाम होने पर कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि खजुरा गांव के पास एक महिला ट्रेन से कटकर मौत हो गई गांव के ही कुछ लोगों ने महिला को देखा था लेकिन चेहरा पहचान नहीं हो पाया था .जिससे लोगों को मालूम नहीं चल पाया बुधवार को मोहनिया जीआरपी शव को कब्जे में कर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.परिजनों को इस बात को जैसे ही मालूम पड़ा रोते बिलखते मोहनिया जीआरपी थाने जाकर देखने पर शिनाख्त हुई। घर के परिजनों ने शव को लेकर गांव चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया.



No comments