बडी खबर: 133 बोतल शराब के साथ, एक तस्कर गिरफ्तार दूसरा भागने में सफल रहा...
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: शराब को लेकर पूरे बिहार में पूरी सख्ती के बाद भी अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं. पुलिस से बचते हुए धंधेबाज अपने स्थाई अड्डे पर लाने में कामयाब हो जा रहे हैं. वहीँ अपनी छापेमारी के दौरान पुलिस ने बुधवार की सुबह तकरीबन 8:00 बजे कूदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोड के समीप 133बोतल 200ml अंग्रेजी शराब बरामद की. सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक झारखण्ड से आ रही बस से उतरे तो पुलिस को शक होने पर जब पुलिस ने उन युवक को रोका तो एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जब बैग की तलाशी ली गई उसमें 133 बोतल 200 ml अंग्रेजी शराब बरामद हुआ.
कुदरा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कूदरा थाना क्षेत्र के सकरी मोड के चैनपूर थाना क्षेत्र में के साहपुर निवासी जनत सिंह 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से 130 बोतल 200 का झारखण्ड ब्रांड, 2 बोतल रॉयल स्टैग 375 मिलीलीटर, 1 बोतल मैडोल 375 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.
जिला संवाददाता अभिषेक राज की रिपोर्ट



Post a Comment