नशा मुक्ति दिवस पर जिला प्रशासन ने निकाली प्रभात रैली, स्कूली बच्चों समेत जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे...
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिला प्रशासन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया. बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष में नशा से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक एवं नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया गया. प्रभात फेरी में कैमूर जिले के उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार, भभुआ एसडीओ जन्मेजय शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुर्यनरायण, मद्य निषेध निरिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह,अवर निरिक्षक मद्य निषेध शम्भु मिश्रा एवं अमिताभ चन्द्र सहित उत्पाद सिपाही सैप जवान और गृह रक्षक मौजुद रहे.
प्रभात फेरी में कई सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी काफी उत्साह से शामिल थे. जो पुरे रास्ते भरपूर जोश के साथ हर मिलने वाले को 'दारु छोड़ो दुध पियो' का प्यारा सा संदेश देते जा रहे थे. इस विषय पर कैमुर उत्पाद अधिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की अंतर्राष्ट्रिय नशा मुक्ती दिवस पर निकाली गयी प्रभात फेरी में भभुआ एसडीओ,कैमुर जिला शिक्षा पदाधिकारी,पुलिस विभाग तथा उत्पाद विभाग द्वारा सहयोग कर जनजागरुकता का प्रयास किया गया. ऐसा प्रयास निरंतर जारी रहेगा. ताकी आने वाले समय में कैमुर में एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके.
मोहनिया से जीपी सोनी की रिपोर्ट...




Post a Comment