Header Ads

तरबूज से लदी ट्रक पलटी, चालक व खलासी घायल...

इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को सुबह मालूम पड़ा तथा जीटी रोड पर आवागमन करने वाले कुछ लोग राहगीर भी अपने वाहन को रोककर तरबूज ले जाते दिखे



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: दुर्गावती थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के समीप शुक्रवार की रात में एक ट्रक यूपी से बिहार की ओर सासाराम की तरफ तरबूज लाद कर ले जा रहा था. इसी बीच पिपरिया गांव के पास हाईवे के उत्तर तरफ ट्रक चालक को नींद आ गया. जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया जिसमें चालक व खलासी  घायल हो गए.



प्राप्त जानकारी के अनुसार तरबूज लादकर यूपी से बिहार सासाराम की ओर जा रहा था. इसी बीच पिपरिया गांव के पास पहुंचते हीं चालक को नींद आ जाने से जीटी रोड के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक व खलासी घायल हो गये. इस घटना की जानकारी  सुबह में जब गांव वालों को मिली गांव वाले वहां पहुंचकर जिससे जितना उठ सका  तरबूज लेकर  चलते बने एवं जीटी रोड पर आवागमन करने वाले कुछ राहगीर भी अपने वाहन को रोककर तरबूज ले जाते दिखे. एक तरफ जहां जीटी रोड के किनारे ट्रक पलटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ लोग तरबूज लेकर भागने में जुटे हुए हैं. जब ट्रक चालक ने देखा तो मना किया मना करने के बावजूद लोग नहीं माने और मना करने पर झगड़ा करने पर भी उतारू हो जा रहे थे.






No comments