Header Ads

डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर ,चालक की स्थिति गंभीर...

टक्कर लगने से डंपर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर:  कैमूर जिले के कुदरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. कुदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकरी मोड़ nh2 के समीप  शनिवार के सुबह तकरीबन 9:30 बजे  तेज रफ्तार से  मोहनिया की ओर से आ रही डंपर ने  खड़ी ट्रैक्टर में  टक्कर मार दी.टक्कर लगने से डंपर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.



प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र के सिमरी nh2 पर ट्रैक्टर का टेक्निक खराब होने के कारण वहां पर खड़ा हो गया था. मोहनिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही डंपर ने टक्कर मार दी .जिसमें डंपर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहां पर मौजूद लोगों ने फौरन चालक को अस्पताल ले गए जहां उनकी स्थिति नाजुक होते हुए देख कर  उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसे भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलते हैं. कुदरा थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया .






No comments