Header Ads

बिहार कैबिनेट की हुई विस्तार को लेकर कैमूर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

कार्यकर्ताओं ने मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंच बधाई दी.जेडयू में शामिल होने के बाद से ही लोगों में मंत्री बनने की कयास लगने शुरू हो गए थे. कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को साधुवाद करार दी. कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांट खुशी का इजहार किया किया






कैमूर टॉप न्यूज़ ,कैमूर :बिहार कैबिनेट की हुई विस्तार में जेडयू कोटे से आठ मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की खुशी में रविवार को जेडयू खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.इस दौरान जिले के सभी प्रखंडो के कार्यकर्ताओं ने  चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की.साथ ही मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया।वही जदयू के युवा राष्ट्रीय सचिव व कैमूर निवासी (रामगढ़ )अशोक चौधरी ने मंत्री हुए श्री चौधरी को फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी.इस दौरान कैमूर से कई समर्थकों अशोक चौधरी के आवास पर पहुंच बधाई दी.बताया जाता है कि कैमूर निवासी (रामगढ़ )अशोक चौधरी मंत्री हुए अशोक चौधरी को अपना आइडियल(आदर्श)नेता मानते रहे है।साथ ही वे उनके आदर्शों व सिद्धांतो पर चल संगठन को मजबूती दिलाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भूमिका अदा करते रहे है।इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी ने पार्टी की मजबूती को पूरी प्रखरता के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे है।जिसका प्रतिफल आज मंत्री बनने पर मिली है.वही मुख्य मंत्री नीतिश कुमार को उन्होंने  बधाई देते हुए साधुवाद करार दी।मंत्री बने अशोक चौधरी पर लोगों की आस्था विश्वास भरपूर मात्रा में  टिकी हुई है। उनके नेतृत्व में बिहार आज विकास के मामले में अन्य राज्यों से काफी आगे बढ़ता जा रहा है.







गौरतलब है,की बीते वर्ष जेडयू राजद व कांग्रेस की हुई गठबंधन के सरकार में  वे कांग्रेस के कोटे से शिक्षा मंत्री के पद पर विराजमान हुए थे.मगर सरकार बनने से दो साल बाद गठबंधन में हुई टूट की वजह से उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था.वही कांग्रेस में हुई अंदरूनी कलह की वजह से वे कांग्रेस से भी नाता तोड़कर जेडयू का दामन थामे हुए थे.तब से उन्हें मंत्री बनने का कयास बाजी का दौड़ लोगों में तेज हो गयी थी।बताया जाता है कि पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान जब वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे,तो उनके पहल से कांग्रेस की खोई हुई गरिमा को वापस लाने का प्रयास किया था.जिसका नतीजा रहा विधानसभा की हुई चुनाव में अच्छा खासा सीट इनके झोली में आई थी.मगर इन दिनों नीतिश के कारवां को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भूमिका अदा करने में जुटे हुए है.वही लोगों में चर्चा है कि अशोक  चौधरी मुख्यमंत्री का बहुत करीबी माने जाते है।जिसका प्रतिफल मंत्री पद मिलना बताया जाता है.उनका राजनीतिक कार्य काफी ही गौरवमयी रही है.

फ़ोटो मंत्री बनने पर फूलों का फुलदस्ता भेंट करते हुए का .






No comments