देसी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार...
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: दुर्गावती पुलिस ने सोमवार की रात चिपली गांव के पास हाईवे पर दो बाइक सवार के पास से 30 बोतल शराब बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त पर निकली हुई थी. उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से बाईक सवार दो शराब तस्कर शराब लेकर बिहार दुर्गावती के तरफ जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस चिपली गांव के पास यूपी से बिहार की तरफ जाने वाली बाइकों की जाच करने लगे. उसी दौरान दो बाइक सवार पुलिस की गाड़ी देख कर तेज रफ्तार में भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार शराब के साथ दो तस्कर दबोच लिया लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी को देख कर शराब तस्कर बाइक लेकर इतने तेज रफ्तार में भाग रहा था कि जीटी रोड पर बाइक लेकर गिर पड़ा. जिसमें कि बाइक सवार घायल हो गया. पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 30 बोतल देसी शराब बरामद हुआ. शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची. शराब तस्कर दुर्गावती थाना क्षेत्र के महवरियां गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.






Post a Comment