महापर्व ईद को लेकर बाजारों में इस बार किमामी सेवई की डिमांड बढी.....
आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का त्यौहार ईद उल फितर करीब आ चुका है. मुसलमान भाइयों के खरीदारी के लिए पूरा बाजार सज धज कर तैयार है. हर तरफ खुशी का माहौल है
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: यूं तो इर्द त्योहार को लेकर काफी दिनों से बाजारों में चहल पहल है.लेकिन इसके दिन नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है. सेवई लजीज खाद्य पदार्थों के अलावा कपड़े के दुकानों पर भी खूब भीड़ हो रही है और लोगों ने अपने पंसदीदा सामानों की जमकर खरीदारी भी करनी शुरु कर दी है बाजारों में सजी रंग-बिरंगी सेवई लोगों को आर्किषत कर रही है. दिन भर इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है. महापर्व ईद के त्यौहार में चंद रोज ही बाकी है .
जिसको लेकर बाजारों में सेवई की दुकानें सजी हुई है. बाजार मे सजी रंग बिरंगी सेवई लोगों को आकर्षित कर रही है. दिनभर इन दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है. आपको बताते चलें कि भभुआ,मोहनियां, रामगढ़, दुर्गावती, चैनपुर, हाटा, कुदरा सहित अन्य जगहों पर सेवई मेवा आदि की दुकानें सजाकर लगाई गई है. ईद मुबारक मौके पर मेहमानों के सामने जो चीज सबसे पहले परोसी जाती है. वह है लजीज किमामी सेवई. इसे देखते ही स्वाद के दीवाने मचल उठते हैं. ईद के मद्देनजर सेवइयों का बाजार भी सज-धज कर तैयार है. ईद-उल-फितुर की खुशी में किमामी सेवई और गरमा-गरम पकौड़ी संग मेहमानों के इस्तकबाल का रिवाज है. अब जबकि ईद के त्योहार में चंद रोज ही बाकी हैं. सेंवई की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है. ईद मुबारक के मौके पर बाजारों में काफी भीड़ देखा जा रहा है. किमामी सेवई की इस बार डिमांड बढी हुई है.
बाजारों में सामग्री के दर: किमामी सेवई 90 रुपए किलो ,दूधफेनी 80 रुपए,लच्छा 85 रुपए,पराठा 110 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा हैं. इसके अलावे ईद को लेकर बाजार में शुद्ध घी के सेवई भी उतारे गए हैं. जो 600 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है और हल्दीराम का लच्छा 90 रुपये से लेकर 450 रुपये तक बाजारों मे बिक रहे हैं.






Post a Comment