बड़ी खबर: रेलवे स्टेशन के पास लगा भयानक आग,लाखों रुपए की लकड़ी जलकर हुई राख....
आग इतनी भयानक रूप पकड़ लिया है कि बढ़ते ही जा रहा है. आग पर काबू पाने के लिए प्रयास अभी भी जारी है
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है खबर यह है कि कैमूर जिला के कुदरा रेलवे स्टेशन के पास रखी गई रेलवे की पटरियों के उपयोग मे आने वाली लकड़ी मे अचानक आग लग गई. आग इतना भयानक था कि आग को बुझाने के लिए प्रशासन को तीन दमकल की गाड़ियां को बुलानी पड़ी. जिला के कुदरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप रविवार की सुबह सड़क एवं रेलवे लाइन के बीच अचानक भयानक आग लग गई. जिससे वहां पर भगदड़ मच गया. आग की धुआं उठते देख आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं दमकल कर्मियों के दी सूचना पाकर मौके दमकल की गाड़ी पहुंच गई.
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां एवं प्रशासन पूरी कोशिश में लगे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे पटरी के नीचे पूर्व में उपयोग की गई लकड़ियां रखा गई थी. जिसमें रविवार की सुबह किसी कारण अचानक आग लग जाने से पूरी लकड़ी जलकर राख हो गई .रविवार की सुबह धुआं उठते देख आसपास के लोग घटना की ओर घटना की ओर दौड़ पड़े घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच आग को बुझाने के प्रयास में लग गए. इस क्रम में आग को बुझाने के लिए कुदरा प्रखंड के एक छोटी 400 लीटर टैंक क्षमता वाली व अनुमंडल मोहनिया से 5500 लिटर टैंक की क्षमता वाली दो बड़ी अग्निशामक की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई थी. आग इतनी भयानक लगी हुई है कि बुझाने के लिए लोगों के पसीना छूट रहे है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची है तथा कुदरा पुलिस एवं दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास में लगे हुए हैं. आग इतनी भयानक रूप पकड़ लिया है कि बढ़ते ही जा रहा है. आग पर काबू पाने के लिए प्रयास अभी भी जारी है.
-कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







Post a Comment