बिहार में सैकड़ों बच्चों की मौत पर भाकपा माले ने स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन...
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया: शनिवार की दोपहर मोहनिया के चांदनी चौक पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. कार्यकर्ता ने बीच-बीच में स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो, नीतीश कुमार इस्तीफा दो,बच्चों की मौत पर शर्म करो जैसे नारे भी लगाते रहें.
आपको बताते चलें कि मुजफ्फरपुर जिले में चमकी बुखार से डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों की मौत पर पहले ही बिहार की सभी विपक्षी पार्टियां बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं. इसी क्रम में भाकपा माले ने भी शनिवार को मोहनिया के मुख्य चौराहे पर नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. बिहार में इतनी भारी संख्या में बच्चों की मौत पर भाकपा माले का आक्रोश कार्यकर्ताओं में देखने को मिला.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मोहनिया जी. पी सोनी की रिपोर्ट

Post a Comment