23 वां स्थापना दिवस पर राजद कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर दिया धरना...
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के 23 वां स्थापना दिवस के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर धरना दिया. इस दौरान राजद नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का घोर अभाव चल रहा है. बिहार में सरकारी अस्पताल मे डॉक्टर से लेकर दवा तक का अभाव चल रहा है. अभी हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर व अन्य अस्पतालो में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत हो गई. लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने से भी भाग रही है. उन्हाेनें कहा कि राजद के शासनकाल में इस तरह का अराजकता देखने को नहीं मिल रहा था. जिस तरह से वर्तमान सरकार में मिल रहा है. इस धरने में पूर्व जिला परिषद आनंद सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष बृजेश यादव एवं संचालन युवा राजद जिला सचिव नरेंद्र यादव ने किया. इस दौरान सतीश यादव, दीपक यादव,अनिल यादव,सत्येंद्र कुमार,संजय सिंह, प्रतीक यादव,भाई चंद्र रावत,सौरभ पासवान,मनोज राजभर, महेंद्र यादव, चंद्रमा सिंह,दरोगा,शंभू सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.



Post a Comment