बड़ी खबर: सड़क दुर्घटना में उठ गया बेटे के माथे से मां का आंचल, घटनास्थल पर हीं हो गई मौत पति एवं पुत्र घायल...
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर : कैमूर जिला से बड़ी खबर खबर है कि मोहनियां थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के निकट रविवार की शाम जीटी रोड पर एक अनियंत्रित ट्रेक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई. वहीं बाइक चालक पति व मासूम पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल के तरफ मदद के लिए दौड़े. पलक झपकते हीं वहां काफी संख्या में में भीड़ जुट गई. दुर्घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आगे की कार्रवाई मे जुट गई.
आए दिन देश के विभिन्न जगहों पर यातायात प्रशासन के सुस्ती की वजह से नियम कानून को ताक पर रखकर चलने वाले लोग और बेतरतीब ढंग से वाहनों को चलाने वाले लोग खुद भी घायल होते हैं और दूसरों को भी घायल करते हैं. परंतु प्रशासन के द्वारा इस तरफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है. कहीं बड़ी दुर्घटना हो जाने के बाद कुछ समय के लिए एक्टिव होती है पुलिस, फिर वही सुस्ती और लापरवाही दिखाने लगती है. जिसका अंजाम यह है कि बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने वाले लोग अक्सर दुर्घटना के शिकार खुद भी हो जाते हैं और अन्य लोगों को भी करते हैं. कहीं किसी बेटी की मांग सुनी हो जाती है तो कहीं एक मां का बेटा उसे छीन जाता है. अब देखना यह है कि इस खबर को पढ़ने के बाद पुलिस की क्या कार्रवाई होती है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार पति पत्नी व पुत्र मोहनिया बाजार से भिट्टी गांव जा रहे थे. इसी क्रम मे मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई. जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका मोहनियां थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव निवासीनी महमुदा बीबी बताया जा रही है . वहीं घायलो मे सफराज अंसारी, साकीब अंसारी शामिल है. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट..





Post a Comment