दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार दो युवक, गंभीर हालत में रेफर
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती: दुर्गावती में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों युवकों को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल दोनो युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.यह घटना कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहियांव गांव के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दोनो युवक दहियांव गांव स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल भरवाने गये हुए थे. बाइक में तेल भरवाकर उधर से दुर्गावती बाजार की तरफ लौट रहे थे तभी एक मैजिक वाहन ने दहियांव गांव के पास बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला गांव निवासी प्रभात चंद्र विश्वकर्मा दुसरा रोहतास जिला के मंटू शर्मा बताया जा रहा है वहीं धक्का मारते हुए मैजिक बिहार मोहनिया की तरफ भाग निकला घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एनएचएआई कर्मी एवं दुर्गावती पुलिस को दी लेकिन एंबुलेंस के आने के पहले ही ग्रामीण ने दोनों घायलो को ट्रैक्टर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों युवकों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंच गए.
- कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट..



Post a Comment