ये लीजिए ! अब सड़क निर्माण के लिए आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण ..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती: प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत धढहर पंचायत के धनसराय के ग्रामीणों ने सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से छुब्ध होकर आमरण अनशन शुरू कर दिया. हालांकि, बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून एवं ढङहर पंचायत के मुखिया द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के आश्वासन देने पर पांच घंटा बाद ही अनशन समाप्त कर दिया गया. गौरतलब है कि दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ढङहर पंचायत अंतर्गत धनसराय गांव कर्मनाशा नदी के तट पर बसा हुआ है.और आज़ादी के वर्षो बाद भी गांव अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. सखेलीपुर गांव के दक्षिण तरफ से होकर धनसराय गांव में आने जाने के लिए बना कच्चे मार्ग का पक्कीकरण आज तक नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित बीडीओ को आवेदन देकर 30 जून तक सड़क निर्माण की बात कही थी. मामले में बीडीओ ने मौके पर पहुँचे मुखिया को आश्वासन दिया कि चार दिनों के बाद धनसराय गांव के ग्रामीणों को आने जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्य शुरू किया जाएगा. मुखिया ने बीडीओ से हुई वार्ता की बात ग्रामीणों को बताई. उसके बाद बीडीओ एवं मुखिया के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया. इस दौरान मनोज राजभर, बेचन राजभर, हरी राजभर, इंद्रदेव पासवान, अमरावती देवी ,ओम प्रकाश यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट.



Post a Comment