बडी खबर: बंद पड़े राइस मिल से बरामद हुई शराब की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बंद पड़े राइस मिल से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद किया जिसमें एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति सुधीर कुमार शिवपुर गांव का निवासी बताया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में नगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष मन्नू प्रसाद के साथ गई पुलिस टीम ने शिवपुर गांव के पास बंद पड़े राइस मिल में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जप्त किया. जप्त की गई विदेशी शराब की दर्जनों पेटियों में करीब 11 हज़ार बोतलें शराब मिली. पुलिस ने शराब को जप्त कर नगर थाने में भिजवाया.
इस बाबत एसपी ने बताया गुप्त सूचना मिली कि बंद पड़े राइस मिल में एक कंटेनर शराब छुपा कर रखा गया है. सूचना के बाद जब चैनपुर थाना अध्यक्ष के साथ छापामारी की गई तो शिवपुर गांव के पास बंद पड़े राइस मिल में यूपी निर्मित भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब के कई कार्टून बरामद हुए हैं वहीं एक अवैध कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.



Post a Comment