Header Ads

तंबाकू व गुटखा के दुकानों में छापेमारी, आधा दर्जन दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना ..


कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर:  मोहनिया मे तंबाकू गुटखा बेचने वाले दुकानों पर शनिवार को एसडीएम शिव कुमार रावत और डीएसपी रघुनाथ सिंह आफ़त बनकर टूटे. उनके नेतृत्व में कई दुकानों में छापेमारी की गई. जिसमें  गुटखा, बीड़ी, सिगरेट को कई दुकानों से भारी मात्रा में जब्त किया गया और जुर्माना वसूला गया.  गुटखा व तंबाकू के पैकेट्स को जब्त कर स्थानीय थाने में सौंपा गया. छापेमारी के दौरान पूरे बाजार में अफरातफरी मची रही. मोहनिया एसडीएम शिव कुमार रावत ने बताया की तंबाकू पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें बिना वैधानिक चेतावनी के गुटखा एवं सिगरेट बेचने वाले लगभग आधा दर्जन दुकानदारों से हजारों रुपये का गुटखा जब्त किया गया साथ ही जुर्माना भी वसूला गया है.


No comments