मानसिक तनाव में पड़कर बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला..
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के जूनियर एसोसिएट के क्लर्क ने किराए कि मकान मे मंगलवार की दोपहर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. आत्महत्या का कारण प्रेमिका से वाद विवाद बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बैंककर्मी रवि कुमार बताया जा रहा है. जो भभुआ शहर के कुबेर कॉम्प्लेक्स स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत था. मृतक बैंक कर्मी भभुआ शहर के वार्ड संख्या 18 में किराये के मकान में रहता था. उसके आत्महत्या का कारण किसी के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. हालांकि अभी बैंककर्मी के आत्महत्या का कारणों को लेकर पुष्टि नहीं किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर आत्महत्या के मामले की जांच जुट गई है.



Post a Comment