भारतीय रेलवे माल गोदाम मजदूर संघ द्वारा आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर ..
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: मंगलवार को भभुआ रोड मालगोदाम पर भारतीय रेलवे मालगोदाम मजदूर संघ के तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे करीब 400 मजदूरों का चेकअप किया गया. जिस से मजदूरों मे खुशी की लहर दौड़ गयी. जिसमे भभुआ मालगोदाम के अध्यक्ष गौरी शंकर पासवान ने बताया की पहली बार हम मजदूरों के हित मे कार्य करने एवं पूछने के लिए आए संगठन का तहे दिल से स्वागत करते हैं. मजदूर संघ के पदाधिकारी सराहनीय कार्य कर रहे हैं. अब हमें पूर्ण विश्वास होगया है कि जो हमारी प्रमुख मांग रेलवे मंत्रालय से (स्वास्थ्य सुविधा, पास, औऱ स्थायीकरण ) की है. वो सभी मांग अवश्य हीं पूर्ण हो जाएंगे उम्मीद है कि हम सब का काम अब हो जायेगा. जिस पर मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश तिवारी ने बताया कि भारतीय रेलवे मालगोदाम मजदुर संघ सभी मजदूर भाइयों को उनके मांगो को देखते हुए सभी सुविधा दिलाने का काम करेगा. स्वास्थ्य कार्ड बहुत जल्दी निर्गत करा दिया जायेगा. गौरतलब हो कि सोमवार को भी मजदुर संघ द्वारा रेल मजदुरों का रक्त जांच शिविर आयोजन किया गया था. इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार शाहिद जमील रिज़वी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सरोज कुमार साहनी, डॉ जावेद, बृजेश तिवारी, औरंगजेब आफरी, इरशाद, शमशेर, मयंक, विशाल सहित सैकडो रेल मजदुर मौजूद रहे.



Post a Comment