1 करोड़ 27 लाख की लागत से बनी 64 चैक डैमों का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): भूमि संरक्षण विभाग कैमूर द्वारा बनाए गए चैक डेमों का उद्घाटन कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से रिमोट का बटन दबाकर किया गया. भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जिले के 3 प्रखंडों में कार्य पूर्ण कराए जा चुके 64 चैक डेमो का उद्घाटन किया गया. मंत्री द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन को लेकर कृषि भवन में 10:00 बजे से ही कृषि विभाग के पदाधिकारी और पटना से आए सचिव तथा अन्य पदाधिकारी का पहुंचना शुरू हो गया था. भवन में योजनाओं का शिलापट्ट लगाया गया था. दोपहर तकरीबन 12:00 बजे के साथ ही कृषि मंत्री प्रेम कुमार राय ऑनलाइन हो गए और वीसी के माध्यम से रिमोट का बटन दबाया कर भू संरक्षण की 1करोड़ 27 लाख 36 हजार की लागत से बने 64 चैक डेमो का उद्घाटन किया. उद्घाटन की जाने के वाली योजनाओं में अधौरा प्रखंड की 54, चैनपुर प्रखंड की 7, भगवानपुर प्रखंड में 3 संपूर्ण योजनाएं शामिल थी। यह कार्यक्रम तकरीबन 2 घंटे तक चलता रहा. उद्घाटन के इस मौके पर पटना से आए कृषि विभाग के सचिव डॉ एम सरवन कुमार, निर्देशक भूमि संरक्षण गणेश कुमार, संयुक्त निदेशक भूमि संरक्षण डॉ आर.के वर्मा, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण कैमूर अविनाश चंद्र, उप निर्देशक सत्संग संजय कुमार, सहित जल जल जल के सुनील कुमार, परवेज आलम ,अमित कुमार ,नीतीश कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे.



Post a Comment