कृमि मुक्ति को लेकर 29 सितंबर तक चलेगा पखवाड़ा ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ(कैमूर):भभुआ के सदर अस्पताल में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन कैमूर सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का किया उदघाटन.
सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों के घरों में एक पैकेट ओ आर एस का घोल बनाना एंव उपयोग के बारे में आशा कार्यकर्ता द्वारा बताया जाना है,साथ ही साथ हाथ धोने के तरीके और साफ सफाई एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया जाना है.
इस दौरान दस्त से ग्रसित बच्चों के घर को दो ORS एंव 14 जिंक का गोली दिया जाना है, जिंक का गोली 14 दिनों तक 2 माह से 6 माह के बच्चों को आधी गोली और 7 माह से 5 वर्ष के बच्चों को एक गोली दिया जाना है.ये कार्यक्रम बच्चों में दस्त से होने वाले मृत्यु दर को शून्य करने के लिए किया जा रहा है, इस कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित लक्षण वाले बच्चों ज्यादा बीमार होने वाले बच्चें, पानी जैसे ज्यादा दस्त होने वाले बच्चे, बार बार उल्टी होना बोखार होना पानी न पी पाना दस्त में खून आना इन बच्चों को रेफर करना आदि बातों को समझाया का रहा है.
जिले में ऐसे कुल बच्चे हैं जिनका लक्ष्य है 0 से 5 वर्ष के बच्चे हैं 1,72,131 है, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कर्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जानी है.
वहीं कैमूर सिविल सर्जन ने बताया कि ये एक पक्ष का कार्यक्रम है,जिसमे की दस्त से बीमार पड़ने वाले बच्चों को ORS का घोल और जिंक का गोली घर घर बाटने का कार्यक्रम है, जो कि 29 सितंबर तक किया जाना है.



Post a Comment