Header Ads

बड़ी खबर: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, महिला सहित तीन झुलसे ..





कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती (कैमूर): कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि महिला सहित तीन लोग झुलस गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआव गांव निवासी मशहूर धोबी 50वर्ष, नगीना बेगम 55 वर्ष, दिलशाद 12 वर्ष शहजाद धोबी 9 वर्ष मंगलवार को कर्मनाशा नदी के तट पर गधा चरा रहे थे. तभी तेज पानी के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगा उसी दौरान आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से मशहूर धोबी की मौत हो गई. तथा नगीना बेगम दिलशाद धोबी शहजाद धोबी झुलस गए. घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है .वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थानाध्यक्ष व सीओ दुर्गावती को दी गई. सूचना पाकर सीओ अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशल क्षेम जाना तथा  पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.


-रिपोर्ट:-मुबारक अली


No comments