जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों ने की छेड़छाड़ ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): भभुआ में स्थित जेपी चौक पर लगी जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की है. मंगलवार की सुबह बाजार में निकले लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी सभी लोगों को हुई. लोगों ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा के सिर पर हरे रंग का पॉलीथिन बांध दी है. बगल में रेलिंग में बोतल बांधा गया है. प्रतिमा के मुंह के नीचे अखबार पर कुछ चीजें रखी गई है. लोगों कों आशंका है कि सोमवार की देर रात किसी असामाजिक तत्वों ने ऐसा किया है. बड़ी बात है कि जेपी चौक पुलिस कप्तान आवास से महज कुछ ही दूरी पर है. इसके बाद भी असामाजिक तत्वों ने बिना डर भय के जेपी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की है.
बता दें कि भभुआ नगर सहित जिले के सभी प्रखंडों में लगी महान विभूतियों की प्रतिमाओं की देखरेख ठीक तरीके से नहीं हो रही है. अवसर विशेष पर सफाई आदि का कार्य करा कर प्रशासन भी अपनी इतिश्री कर लेता है. लेकिन पूरे वर्ष प्रतिमाओं पर धूल की परत जमी रहती है. कई जगहों पर तो प्रतिमा स्थल पर बैनर पोस्टर चिपकाया जाता है. जबकि सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार का कोई बैनर पोस्टर लगाना वर्जित है. लेकिन, इस पर कभी प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है. इसके चलते असामाजिक तत्व जहां प्रतिमाओं से छेड़छाड़ कर रहें हैं वहीं संस्थान के लोग प्रचार का माध्यम बना रहे हैं.
इस मामले में पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद ने बताया कि, आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है कि यह काम किसके द्वारा किया गया है. जेपी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



Post a Comment