Header Ads

मछली मारने को लेकर हुई फायरिंग ,चार घायल ..




कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ (कैमूर): जिले के कुदरा थाना अन्तर्गत एक गांव में मछली मारने को लेकर जमकर विवाद हुआ. मामला तरुआं गांव का है जहां बाहा में मछली मारने को लेकर जमकर लाठी डंडेचले.

घटना ने इतना तूल पकड़ा कि मामला गोली बारी तक पहुंच गया जिसमें हुई हवाई फायरिंग में चार लोग घायल भी हो गए.

इस मारपीट और गोलीबारी की घटना को लेकर एक पक्ष भभुआ एससीएसटी थाने में आवेदन दिया. मामला कुदरा थाना के तरूआ गाँव का है.

बताया जाता है कि कुछ युवक बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले बाहा में मछली मार रहे थे तभी गाँव के कुछ लोग विरोध करने लगे. बस इसी बात को लेकर पहले तू-तू,मैं-मैं हुई फिर दोनो तरफ से लाठी के साथ हवाई फायरिंग भी होने लगी. इस मारपीट गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए सभी घायलों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है.


No comments