दो दिवसीय बॉलीबॉल मैच में चक्कुपूर ने ट्रॉफी पर किया कब्जा ..
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ(कैमूर):स्थानीय प्रखंड के सहुका गांव स्थित स्कूल के बगल वाले मैदान में नव युवक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को देर रात्रि खेला गया, जिसमें चक्कुपुर बनाम गोरखपुर के बीच चार राउंड के खेले गए मैच में पहला राउंड मे गोरखपुर द्वारा 25 अंक बनाया गया, वहीं चक्कूपुर द्वारा 27 अंक बनाया गया. दूसरे राउंड में गोरखपुर द्वारा 19 अंक बनाया गया तो वहीं चक्कूपुर द्वारा 25 अंक बनाए गया और तीसरे राउंड में गोरखपुर द्वारा 25 अंक बनाया गया वही चक्कुपूर के द्वारा 13 अंक बनाया गया,वही चौथे राउंड में गोरखपुर द्वारा 16अंक बनाया गया, वही चक्कूपुर द्वारा 25 अंक बनाया गया। इस फाईनल मैच मे 5 अंक से चक्कुपुर को विजई घोषित किया गया. वही उपविजेता गोरखपुर की टीम को को घोषित किया गया. लगातार दोनों तरफ की खिलाड़ियों द्वारा रोमांचक मैच खेला गया.
मैन ऑफ द सीरीज गोरखपुर टीम के सौरव सिंह को दिया गया. जबकि, मैन ऑफ द मैच चक्कुपूर टीम के विकास चौबे को दिया गया. इस मैच के व्यवस्थापक दयानंद सिंह के देखरेख में किया गया. निर्णायक की भूमिका में चंद्र भूषण सिंह, कौशल कुमार, अजय सिंह,बबुआ जी उर्फ सुनील, तथा लाईन मैन की भूमिका में दीपू कुमार सिंह,लहरी तिवारी वही स्कोरबोर्ड पर दीपक, न्यूटन ,द्वारा किया गया ।कॉमेंट्री यमुना सिंह राठौर, विनोद सिंह, उपेंद्र सिंह ,रवि सिंह, पप्पू चौबे द्वारा किया गया।



Post a Comment