बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कुदरा (कैमूर): जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. कुदरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में सोमवार को खेत मे खेत मे मोटर बनने के दौरान किसान बिजली के करंट की चपेट में आ गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.
मृत किसान की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा गाव निवासी चंद्रहंस सिंह (55वर्ष) के रूप में हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रहंस सिंह गांव की रिहायशी बस्ती से कुछ दूरी पर मौजूद अपने चेंबर पर सुबह में खेतों की सिचाई के लिए मोटर पंप चलाने की कोशिश में जुटे थे. इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए. इधर उनकी मौत खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों तथा बेटे-बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं, ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.
रिपोर्ट-अभिषेक राज



Post a Comment