रालोसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस ..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ (कैमूर): राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा सोमवार की शाम भभुआ में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत पर एक मशाल जुलूस निकाला. दरअसल, ये आयोजन 5 सितंबर को होने थे परंतु, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो जाने के कारण 7 सितंबर को शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. सोमवार की शाम अमर शहीद जगदेव प्रसाद के फोटो पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर याद किया गया. साथ ही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भभुआ बाजार में पटेल चौक से लेकर एकता चौक तक मशाल जुलूस भी निकाला. बताया गया कि सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भी मशाल जुलूस निकाला जाएगा.
मौके पर डॉ. जगबहादुर सिंह , दीन दयाल सिंह, राकेश कुमार, संतोष कुमार, भरत प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, जदबहादुर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट-अभिषेक राज



Post a Comment