Header Ads

मोहनियां में 51 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,बोलेरो जप्त..

कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया: जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़ीराम गांव के समीप बुधवार को एंटी लिकर टास्क फोर्स एवं  पुलिस ने एक बोलेरो से 51 पेटी  शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर यूपी के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सहनपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी राजीव कुमार एवं मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार को गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली कि एक शराब तस्कर यूपी से शराब की खेप लेकर सासाराम की तरफ जा रहा है. सूचना पर पहुंची एएलटीएफ की टीम एवं मोहनिया थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कौड़ीराम गांव के समीप पहुचकर वाहनों की जांच पड़ताल शुरु कर दी इसी क्रम में एक बोलेरो संख्या जेएच 03 सी 2129 यूपी की तरफ आते हुए दिखाई दी.पुलिस ने जब उसे रुकवा कर तलाशी ली तो उक्त बोलेरो में 51 पेटी शराब बरामद की गई इस दौरान शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.बोलेरो सहित शराब को जब्त मोहनिया थाने ले आई पुलिस आवश्यक कारवाई करने मे जुट गई.


रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments