विद्युत विभाग ने कराई तीन पर प्राथमिकी दर्ज..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती: क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करने के मामले में विद्युत विभाग के द्वारा तीन लोगों पर दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के कनिया अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव का दौरा कर विद्युत विभाग के नियमों के खिलाफ प्रयोग कर रहे विद्युत विभाग की ऊर्जा के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कराने वालों में गोरख साह पिता नथुनी साह ग्राम मंसूरपुर के ऊपर 30170 आर्थिक दंड के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई तो वहीं जैनुद्दीन शाह पिता छेदी शाह मंसूरपुर 30814 और सोनू राम पिता राम मूरत राम ग्राम गोरार के ऊपर ₹6957 रुपए आर्थिक दंड के साथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इन लोगों को विद्युत विभाग के द्वारा गलत ढंग से बिजली का उपयोग करने का मामला पाया गया।
रिपोर्ट : पिंटू तिवारी

Post a Comment