जातीय गणना हेतु बीडीओ ने पर्यवेक्षक के साथ की बैठक..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव: प्रखंड के सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक के साथ बैठक की गई बैठक में वीडियो द्वारा सभी पर्यवेक्षक को जातीय गणना हेतु किट का भी वितरण किया गया।बता दें कि प्रखंड में जाति आधारित जनगणना 2023 को पूर्ण करने को लेकर 39 पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ रमन सिन्हा ने कीट का वितरण किया। जो प्रखंड के 125 वार्डों में विभिन्न जातियों का गणना 236 प्रगणकों के माध्यम से कराया जाएगा। जिसके लिए कीट उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया ऐसे सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणकों को जाति आधारित जनगणना को लेकर सभी कागजात उपलब्ध करा दी गई है। 21 जनवरी 2023 तक जाति आधारित जनगणना पूर्ण किया जाएगा। इन प्रगणकों की देखरेख को लेकर 39 पर्यवेक्षकों नियुक्त किया गया है। प्रखंड के सात पंचायतों में होने वाले बिहार जाति आधारित गणना के लिए 39 पर्यवेक्षक व 236 प्रगणकों को बीते दिनों प्रशिक्षित किया गया था। जिसमें प्रखंड के सात पंचायतों के 125 वार्डों में 236 प्रगणक को लगाए गए हैं। जिस वार्ड की जनसंख्या सात सौ से अधिक हैं वहां दो प्रगणक को लगाए गए हैं। जो प्रत्येक वार्ड के मकान का सूची बनाना, नजरी नक्शा, वास्तविक गणना करना, प्रगणकों के द्वारा नजरी-नक्शा बनाना,जाति आधारित जनगणना करना सहित अन्य शामिल हैं। जिसके संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया है। 21 जनवरी 2023 तक सूचीकरण तैयार किया जाना है। जिसकी सत्यापन उपरांत फाइनल सूची माना जाएगा।
रिपोर्ट : दीपक कुमार गुप्ता

Post a Comment