Header Ads

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ..

कैमूर टॉप न्यूज़, नुआंव: प्रखंड कें पंचायत पजरांव में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया व स्वच्छता कर्मियों को पंचायत के मुखिया सुनीता राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर वार्ड क्षेत्रों में सफाई हेतु रवाना की गई।इस अभियान के तहत गांव-गांव घर-घर जाकर स्वच्छता कर्मी ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों को उठाकर गांव-घर को स्वच्छ एवं साफ रखना है जिसके लिए सफाई की सारी सामग्री जैसे बाल्टी, झाड़ू एवं रिक्शा से सफाई कर्मचारी जाकर गांव-गांव से कूड़ा कचरा उठाएंगे। इसमें क्रम सफाई कर्मचारी महिला एवं पुरुष दोनों हैं। सभी को वर्दी एवं टोपी के साथ-साथ इंडिकेट के लिए सीटी भी बजाना है।सभा में मुखिया द्वारा ने कहा कि यह स्वच्छता के क्षेत्र में द्वितीय चरण है इसमें पंचायत के जनता व जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग चाहिए तभी हम अपने पंचायत के छोटी-छोटी गली को साफ एवं सुंदर बना सकते हैं। प्रत्येक वार्ड के सभी घरों को दो तरह की डस्टबिन दी जाएगी जिसमें एक हरा रंग का और दूसरा नीला रंग का होगा हरा रंग के डस्टबिन में  गीला कचरा या अवशिष्ट एवं नीला रंग के डस्टबिन में सूखा कचरा या अवशिष्ट डाला जाएगा। गीले अवशिष्ठ या कचरे का मतलब घर में खाना बनाने वाले सब्जी के छिलके फल के छिलके खाना बचे  हुए आदि रखे जाएंगे सूखा कचरा या अवशिष्ठ यह है कि पॉलिथीन एवं अन्य सूखा कचरा इस योजना को धरातल पर लागू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सूखे एवं गीले वशिष्ट को इकट्ठा कर पंचायत में बने अवशिष्ट गृह में रखा जाएगा एवं उसका रिसाइकिल करके जैविक खाद बनाया जाएगा ताकि कृषि कार्य में उसका पूर्ण उपयोग किया जा सके एवं कृषि उत्पादन शक्ति बढ़ाई जा सके। मौके पर बिस्मिल्लाह खाँ, जय शंकर राय ,पंचायत के सभी वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : दीपक कुमार गुप्ता 

No comments