Header Ads

रामगढ़ में वाहन के धक्के से व्यक्ति घायल,रेफरल अस्पताल में इलाज जारी...

कैमूर टॉप न्यूज़ रामगढ़ : शुक्रवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के कान्ही मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी रमेश खरवार है। जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति रामगढ़ बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन पीछे से धक्का मार दिया।जिसमें पैदल जा रहे युवक घायल हो गया।घटना के बाद आनन-फानन में राहगीरों द्वारा घायल पड़े व्यक्ति को रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।

रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments