Header Ads

नए मेयर- डिप्टी मेयर व पार्षदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे..

कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया : बिहार नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर डिप्टी मेयर व पार्षदों को आज शुक्रवार को शपथ दिलाने के लिए तिथि निर्धारित की गई थी.मोहनिया नगर में जीते हुए मेयर एवं डिप्टी मेयर और पार्षदों ने शपथ ली.शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था जिसमें सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सभी ने जनप्रतिनिधियों ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ नगर के विकास करने को लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।तथा जनता की समस्याओं के निस्तारण व विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को वरीय उप समाहर्ता सविता कुमारी ने शपथ दिलाई। मोहनियां मुख्य पार्षद के लिए नवनिर्वाचित हाशमती देवी एवं उप मुख्य पार्षद के लिए गीता देवी तथा वार्ड पार्षद के लिए वार्ड नंबर 1 से मनीष कुमार, वार्ड नंबर 2 से राजन कुमार, वार्ड नंबर में 3 से पंकज गुप्ता, वार्ड नंबर 4 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 5 से सुषमा साहनी, वार्ड नंबर 6 से चमेली देवी वार्ड नंबर 7 से मदीना खातून, वार्ड नंबर 8 से शिवानी सिंह, वार्ड नंबर 9 से सविता देवी, वार्ड नंबर 10 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 11 से मोहम्मद मुनीर फारुकी, वार्ड नंबर 12 से विद्योत्तमा देवी, वार्ड नंबर 13 से सुमन कुमारी, वार्ड नंबर 14 से धर्मेंद्र पासवान, वार्ड नंबर 15 से आशिया खातून, वार्ड नंबर 16 से मुन्ना कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद एडिशनल एसडीएम संजीत कुमार ईओ शशि भूषण मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

रिपोर्ट : मुबारक अली 

No comments