छत पर कपड़ा डालने के दौरान महिला गि गिरी,घायल..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के दुमदुम गांव छत पर कपड़ा डालने के दौरान एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि भभुआ थाना क्षेत्र के दूमदूम गांव निवासी जगनरायण राम की 24 वर्षीय पत्नी रंभा देवी बताई गई है। परिजनों ने बताया कि कपड़ा डालने के लिए छत पर गई थी। तभी छत पर रखे बांस की बल्ली में पैर फस गया जहां अचानक महिला छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment