विद्युत की चपेट में आने से महिला झुलसी...
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के अवसान गांव में बिजली करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई झुलसी महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के अवसान गांव निवासी जितेंद्र पाल की 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बताई गई है जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि महिला घर के बाहर कपड़ा डाल रही थी तभी कटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा झुलसी महिला का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
रिपोर्ट : विशाल कुमार

Post a Comment