इलाज के दौरान महिला ने तोड़ी दम, मचा कोहराम..
कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : थाना क्षेत्र के ईसरी गांव के समीप मोटरसाइकिल से गिरी महिला की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका के पहचान थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी फेकू राम की पत्नी यशोदा देवी 50 वर्षीय है.मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई.
जानकारी के मुताबिक, मृतिका यशोदा देवी अपने भाई से मिलने के लिए तीन दिन पूर्व यूपी के देवईथा गई थी. जो कि सोमवार की सुबह अपने भतीजा की मोटरसाइकिल से अपनी गांव अल्लीपुर आ रही थी. इसी बीच रामगढ़ बड़ौरा पथ स्थित इसरी गांव के समीप मोटरसाइकिल से अचानक गिर पड़ी.वहीं घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से रामगढ़ रेफर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.वहीं उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया. इधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गई.वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई.इधर, मौत की खबर सुनते ही पंचायत के मुखिया प्रदीप कुशवाहा, वार्ड सदस्य गोविंद राम सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच दुख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment