Header Ads

रामगढ़ में लाखों की लागत से निर्माण हो रहा बस स्टैंड..

कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : बुधवार को नगर के बिस्कोमान भवन के समीप में स्थानीय विधायक मद से बस स्टैंड का राजद कार्यकर्ता के द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया. अब नगर वासियों के दिलो में जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. 
पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा रामगढ़ बिस्कोमान भवन के बगल में एक एकड़ में तीस लाख की लागत से बस स्टैंड बनाया जा रहा है. पहले फेज में मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिया गया है।.जल्द ही हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा. मौके पर राजद कार्यकर्ता विजय सिंह, राधेश्याम सिंह यादव, गाजा सिंह,ओमप्रकाश सिंह, बब्बन लाल श्रीवास्तव ,प्रखंड अध्यक्ष राम व्यास बिंद, पंकज सिंह ,सरपंच सतेंद्र सिंह, दीपक सिंह वार्ड पार्षद मेहरबान हुसैन सहित कई नगर वासी मौजूद रहे.


No comments