Header Ads

जेपी आंदोलन के सेनानी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन..

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : भारतीय जनता पार्टी के दुर्गावती प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं आर एस एस के कार्यकर्ता जेपी आंदोलन के सिपाही की मृत्यु वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से दो रोज पूर्व हो गई । जिनकी याद में आज दुर्गावती प्रखंड के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक शोक सभा का आयोजन किया गया । जिसमें पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम लाल श्रीवास्तव एवं 74आंदोलन के जेपी सेनानी के मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही एक शोक सभा का आयोजन किया गया इस शोक सभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आर एस एस के सिपाही एवं आम नागरिकों ने भी भाग लिया। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को लेकर अपने-अपने ढंग से चर्चाएं की और कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की  उनके विचार को लेकर उस रास्ते पर हम सब चले । उनके प्रति यही हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  पार्टी एवं संगठन में प्रति उनके विचारों को वक्ताओं ने अपने वाणी द्वारा व्यक्त किया गया।  रामगढ़ विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह  उनके विचारों को सभी कार्यकर्ताओं के लिए संघठन एवं समाज के प्रति निष्ठा पूर्वक अग्रसर होने के लिए एक मंत्र के रूप में  बताया। शोक सभा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्टीय कार्य समीति में सदस्य जितेंद्र पाण्डे उर्फ बबलू पाण्डे ने उनके राजनिति जीवन पर प्रकाश डालते हुए आगे बढ़ने के लिए कार्यर्ताओं को उत्साहित किया । इस शोक सभा की अध्यक्षता हरीद्वार राम ने की तथा संचालन प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया। सभा में देवमूरत पाण्डे जिला मंत्री, प्रमोद मिश्रा प्रखंड अध्यक्ष, बिपिन कुमार केवट महामंत्री, अरुण राय, देवेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह,शिवशंकर प्रजापति, रामराज भारती, पारस नाथ चौबे, मुखु अली,  सावठ पंचायत के बीडीसी श्याम कुमार गुप्ता, डॉक्टर धनजय कुमार, सुभाष मोदनवाल , गुडडू सिंह सहित काफी संख्या  में लोग उपस्थित रहे।

पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments