राजद कार्यालय पर मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : राजद प्रखंड कार्यालय पर मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खां ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश महासचिव आनंद कुमार सिंह , मन्नान खां और अन्य वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के उच्च विचार व सादगी भरे व्यवहार को अपनाने की जरुरत है और गांव-मोहल्ले तक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को पहुंचाने की जरूरत है । वक्ताओं ने राजनीतिक परिवेश में कर्पूरी की शोषित, पीड़ित, वंचित समाज के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टी के लोग समाज को तोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं इसलिए समाज को सचेत रहने की जरुरत है। बताते चले कि 1990 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक की उपाधि दिया था। तभी से जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से इन्हें जाना जाता है। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह, पंकज दुबे, सत्यम सिंह, बृजेश यादव, मनोज राजभर, सुनील खरवार, राजेन्द्र प्रजापति,पवन सिंह, सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे.
पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment