हाईवे पर बृजवाल से टकराई कार,चालक घायल..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : जिले के दुर्गावती में अहले सुबह हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस घटना में चालक को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आनन-फानन में एनएचएआई व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक अपनी कार को लेकर वाराणसी से रोहतास जिले के बिक्रमगंज जा रहा था इसी क्रम में हाईवे पर रखे गए ब्रिज वालों से कार टकरा गई एवं हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक सुमंत कुमार गांव बेलवारी बिक्रमगंज जिला रोहतास का बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर एनएचआई विभाग व स्थानीय पुलिस पहुंची हुई है एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment