ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर,बाइक सवार युवक घायल, इलाज जारी..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले केडी भगवानपुर मुंडेश्वरी रोड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक भगवानपुर निवासी जय प्रकाश पांडेय का 20 वर्षिय पुत्र पवन पांडेय बताया गया है. जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की युवक भगवानपुर मुंडेश्वरी रोड में बाइक लेकर खड़ा था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जहाँ वह घायल हो गया.जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल युवक का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment