टेलर की दुकान में विद्युत की चिंगारी से लगी आग..
कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ : देर रात्रि थाना क्षेत्र के डरवन गांव में टेलर की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग लग गई. दुकान में रखे सारे कपड़े जल कर राख हो गए। ड्राइवरों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया. वहीं पीड़ित दुकानदार अशजद अंसारी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए .वहीं दुकान में लगे बिजली अचानक रात करीब दस बजे शॉर्ट सर्किट हो गया.शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में रखे कपड़े जलने लगे.ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना हमें दिया गया .सूचना के बाद दुकान पर पहुंचे तो देखिए की दुकान में रखे सभी कपड़े धू धू कर जल रहे हैं.वही दुकानदार ने कहा कि गांव के लोगों का कपड़ा त्यौहार नजदीक होने पर सिलने के लिए दिया गया था.जो कि आग लगी में पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment