Header Ads

BREAKING : कैश वैन गार्ड की हत्या कर 13 लाख लूट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन,तीन अपराधी गिरफ्तार,चार पिस्टल,33 राउंड गोली सहित अन्य सामान बराबद..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : सात जनवरी को जिले के भभुआ में पूरब पोखरा के पास बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसा डालने के दौरान गोली मारकर गार्ड की हत्या कर अपराधियों ने 13 लाख रुपये लुटकर भाग निकले थे.इस मामले का कैमूर पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है.

जिसमें पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.तथा चार पिस्टल एवं 33 राउंड गोली, घटना में प्रयुक्त एक बाइक,करीब चार लाख रुपये,एक मोबाइल,एक खाली बैग बरामद किया है.गिरफ्तार अपराधियों में विक्की कुमार ग्राम सितुआइन,थाना साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर, तेजबली सिंह ग्राम कुज,थाना भभुआ जिला कैमूर,विकास कुमार ग्राम माधोपुर हजारी,थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर का निवासी हैं.पुलिस की जांच में चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी.
जिसमें दो आरोपियों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही तीसरे को मोतिहारी कांड में मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने सोमवार को भभुआ कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.
एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 4 पिस्टल, 33 राउंड गोली और लूट में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया है. इन लोगों के खाते में जमा रहे लूट के 4 लाख रुपए को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है. पुलिस की पकड़ से पहले ये लोग दूसरे जगह फिर से एटीएम में पैसा डालने वाले कैश बैंक लूटने की योजना बना रहे थे तभी धर दबोचे गए. कैमूर में अपराधियों ने गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद बीच बाजार में रुपये लूट लिये थे. 
गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर के विक्की कुमार, विकास कुमार, और विक्रम कुमार शामिल हैं.कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज के रहने वाले तेजबली सिंह उर्फ राहुल ने लाइनर का काम किया था. विक्की और विक्रम दोनों सगे भाई हैं और दोनों दानापुर में एक अपार्टमेंट में बढ़ई का काम करते थे.उन्होंने बताया कि गार्ड की हत्या कर 13 लाख रुपए लूट मामले में 4 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. 

लाइनर का काम करने वाले कैमूर जिले के कुंज गांव के तेजबली उर्फ राहुल को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है और विक्की कुमार की दानापुर से गिरफ्तारी हुई है, वहीं विकास कुमार जो मोतिहारी में गिरफ्तार हुआ है उसको रिमांड पर लिया जाएगा।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments