Header Ads

फाइनल मैच में अमौरा ने ट्रैफिक पर किया कब्जा..

कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : नागाबाबा स्पोर्टिंग क्लब मुखराव द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला यूपी के अमौरा और बिहार के कारीराम के बीच खेला गया.जिसमे मैच के अंत तक अमौरा की टीम तीन गोल से विजयी हुई. मैच शुरू होते ही दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन शुरू किया और पहले हाफ के करीब 15वें मिनट में कारीराम के खिलाड़ियों ने अमौरा की तरफ एक गोल कर 1 - 0 की बढ़त बना ली. जो पहले हाफ तक बना रहा. दूसरे हाफ के खेल में दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया और एक दूसरे की गोल पोस्ट पर भारी पड़ते रहे.
कारीराम के जीत का रास्ता साफ दिख रहा था लेकिन मैच के अंतिम क्षण में अमौरा के खिलाड़ियों ने कारीराम की तरफ गोल कर मैच को बराबर कर दिया.अब समयाभाव के चलते रेफरी को टाई ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा  जिसमे अमौरा की टीम 3 गोल से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह व जीप उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार चौबे ने किया.रेफरी की भूमिका रामभजन गुप्ता व कमेंट्री मनोज गिरी व महाराज राम ने किया.मौके पर काफी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मौजूद थे.

नुआंव से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

No comments