नुआंव में एलटी कवर तार काट ले गए चोर..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव सिवान से 20 पोल का एलटी कवर तार अज्ञात चोर द्वारा काट ले गए। जिसके कारण किसानों के मोटर बंद हैं,गेहू की सिंचाई बाधित है। जिन किसानों के पंप सेट पर जानेवाला तार कटा है, उसमे नुआंव प्रखंड के बहुआरा के किसान गुड्डू राय, पप्पू चौधरी व कमहारी के किसान अशोक चौधरी शामिल हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार विधुत विभाग द्वारा नही टंगा तो गेहूं की सिंचाई करना मुश्किल होगा। पीड़ित किसान इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे चुके हैं। अब विभाग कितना जल्द किसानों का तार टांगता है, यह विभाग की ब्यवस्था व दशा पर निर्भर है। क्षेत्र में आए दिन तार काटने की घटना शुरू हो गई है। जिससे विभाग और किसान दोनो की चिंता बढ़ने लगी है। तार काटने की यह घटना वर्षों बाद शुरू हुई है। तार कौन काट रहा है, तार चोर काट रहे हैं या संबंधित लोग, यह पहेली बनी है। विभाग को गंभीरता से इसकी जांच करानी चाहिए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि तार इतनी सफाई से काटा जा रहा है कि नौसिखिया चोर इस तरह की घटना को अंजाम नही दे सकते। इस संबंध में पूछे जाने पर विभाग के जेई विशाल गुप्ता ने बताया कि किसानों का आवेदन मिला है। थाना में एफआईआर कर आगे की कारवाई की जाएगी। ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो सके.
नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment