Header Ads

अररिया पत्रकार हत्याकांड को लेकर कैमूर के पत्रकार संगठन ने निकाला आक्रोश मार्च..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : अररिया में एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल पांडे को अपराधियों द्वारा गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. इसी को लेकर बुधवार को भभुआ में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट संघ के पत्रकारों ने शहर के एकता चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल आक्रोश मार्च निकालकर निकाला। दिवंगत पत्रकार विमल यादव के हत्यारे को स्पीड ट्रायल चला कर फांसी की सजा एवं उनके पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है. उक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष उदय शुक्ला ने बताया कि सूबे के अररिया जिले के पत्रकार विमल यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था. उन्हें न्याय दिलाने के लिए कैमूर  जिले के पत्रकार घटना के खिलाफ विरोध मार्च किया. जिसके माध्यम से हम सरकार के समक्ष विभिन्न मांग भी किए हैं.वही डीएम व  एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है. मौके पर जिले की कई इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

No comments