Header Ads

विवाहिता के शव मिलने से इकाले में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले से बड़ी खबर है, जहां की चैनपुर के लोला टोला से हत्या कर फेंका हुआ एक विवाहिता का शव मिला है.जिसको लेकर इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है. क्योंकि घर से मात्र कुछ ही दूरी से विवाहिता का शव बरामद हुआ है, सूचना पर पुलिस पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी टिंकू खलीफा की पत्नि सबीना बीबी बताई जाती है, वहीं इस मामले पर मृतक की मां खैरून बीबी ने बताया कि मै अपनी बेटी की शादी नौ साल पहले रोहतास जिला के सरैया गांव निवासी टिंकू खलीफा से किया था,

जो की इधर बिच मेरा दामाद जुवा इत्यादि गलत काम करने का आदि हो गया था, जिसकी ये सब छुड़ाने को लेकर मेरी बेटी दो महीना से अपने मौके चैनपुर आई थी,वहीं कल रात को किसी का फोन आया और ये बहार चली गई और वापस नहीं आई जब आज सुबह खेल रहे बच्चों ने देखा तो उसके परिजनों को बताया जहां घटना स्थल पर पहुंचते ही परिजनों मे चीख पुकार मच गया,मृतक की मां ने हत्या कर शव फेकने का आसंका जताया है, और कार्यवाई की मांग किया है,

जिसके बाद स्थानीय पुलिस चैनपुर थाना को घटना की सूचना दिया गया, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया,और जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई,जहां मौक पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ शिव कुमार ने बताया कि चैनपुर के  लोला टोला से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने की पुलिस को सूचना मिली थी,लेकीन बाद में महिला की पहचान हो गया है,

जो की महिला के मां का कहने के अनुसार घरेलू मामले में हत्या किया गया है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्यवाई किया जायेगा।

भभुआ से विशाल कुमार 


No comments