युवा लिखड़ियो के बीच हॉकी व बाल किया गया वितरण..
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: रविवार को प्रखंड स्थित 10 + 2 हाई स्कूल के प्रांगण में स्मृति शेष रामाधार तिवारी मेमोरियल हॉकी फेडरेशन के द्वारा खेल सामग्री का वितरण समारोह किया गया. उक्त कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जेडीयू नेता अजीत कुमार सिंह रहे.उक्त कार्यक्रम में हॉकी फेडरेशन के सचिव संजय तिवारी के द्वारा 20 हॉकी व 20 बॉल युवा खिलाड़ियों के बीच वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को खेलने के लिए सामग्री का वितरण किया गया है. ताकि हमारे क्षेत्र के युवा खेल के प्रति काफी रुझान रखें. क्षेत्र का नाम रोशन करें. बता दे की बीते 28 मई को टेन प्लस टू हाई स्कूल के प्रांगण में रामाधार तिवारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. वही बच्चों को डेली प्रैक्टिस करने की जिम्मेवारी 10+2 हाई स्कूल के शिक्षक कौशल कुमार सिंह ने ली. मौके पर हाई स्कूल के प्रिंसिपल पवन सिंह, संदीप तिवारी,अजय सिंह, विपिन मौर्य, आनंद कुमार ,संकेत कुमार ,समीर सिद्दीकी, कार्तिकेय कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार व अनुज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment