बड़ी खबर: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: रोहतास जिले के एनएच दो पर पखनारी के समीप कंटेनर वह स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई. घटना में कैमूर जिले के सात लोग के दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत होगी. जबकि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जबकि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया. वही मृतकों में सभी एक ही परिवार व रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर 12 लोग महिला पुरुष बच्चे सवार होकर बोध गया से कैमूर जिला के सबार थाना के कुडा़री गांव लौट रहे थे. तभी रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई.
मृतकों में तारा कुमारी 18 वर्ष, चांदनी कुमारी 15 वर्ष, अरविंद शर्मा 50 वर्ष, राजमती देवी 50 वर्ष, आदित्य कुमार 8 वर्ष, रिया कुमारी 9 वर्ष, तथा सोनी कुमारी 35 वर्ष शामिल है.जबकि घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी 30 वर्ष, रितु शर्मा 14 वर्ष, सुदेश्वर शर्मा 60 वर्ष, दिव्या कुमारी 25 वर्ष तथा उपेंद्र शर्मा 30 वर्ष शामिल है. वहीं बुधवार की दोपहर मोहनिया थाना क्षेत्र के ब्रह्महोर खास गांव में एक ही परिवार के छह शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया.

Post a Comment